12 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका
ताजा नोटिस के अनुसार, अब एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए 12 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीन दौर से गुजरना होगा। चयनित होने पर वेतनमान 57,700 - 1,82,400 रुपये प्रतिमाह होगा।
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट
- इंटरव्यू
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं तक हिंदी/संस्कृत की पढ़ाई की हो। अहम बात यह है कि उम्मीदवारों का UGC NET/SLET/SET Exam क्वालिफाई होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम श्रेणी के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।