फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Recruitment: जेबीटी के 600 पदों पर कौन कर सकता है पंजीकरण? आवेदन से पहले जान लें सभी जरूरी शर्तें

Sun, 17 Aug 2025 10:08 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA JBT Recruitment: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे पात्रता और जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Teacher Job - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPRCA JBT Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता और जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 600 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित है।   

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास 2 वर्षीय जेबीटी/डीएलएड होना आवश्यक है। इसके अलावा, 4 वर्षीय बीएलएड 50% अंकों के साथ, या 2 वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन 50% अंकों के साथ भी मान्य है।

या

ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 वर्षीय जेबीटी/डीएलएड भी मान्य होगा। वहीं, जो अभ्यर्थी स्नातकोत्तर कर चुके हैं, उनके लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ 3 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड की डिग्री भी स्वीकार्य है। साथ ही, यदि किसी उम्मीदवार ने 12वीं में 45% अंक प्राप्त किए हैं, तो भी वह पात्र होगा, बशर्ते कि उसका कोर्स NCTE नियम 2002 के अनुसार हो।

आयु सीमा की शर्तें

  • टीईटी (TET) परीक्षा: HPBOSE धर्मशाला या सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा आयोजित टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास होना जरूरी है।
  • आरक्षण में छूट: SC/ST/OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और TET में न्यूनतम अंकों पर 5% की छूट मिलेगी। उम्मीदवार ने मैट्रिक और 12वीं हिमाचल प्रदेश के स्कूल/संस्थान से पास की हो। यह शर्त हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासी (Bonafide Himachali) पर लागू नहीं होगी।
  • आयु सीमा (Age Limit): इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों (जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन आदि) को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
 

पात्रता की अन्य शर्तें

सभी उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव की गणना ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) जमा करने की अंतिम तिथि तक की जाएगी। उम्मीदवार की पात्रता से संबंधित एचपीआरसीए का निर्णय अंतिम माना जाएगा। 

यह जिम्मेदारी उम्मीदवार की होगी कि वह निर्धारित तिथि तक अपनी आवश्यक डिग्री/योग्यता प्राप्त करने का प्रमाण प्रस्तुत करे। यदि प्रमाण उपलब्ध नहीं है, तो डिग्री/प्रमाण पत्र पर अंकित तिथि या उसके जारी होने की तिथि को योग्यता प्राप्त करने की तिथि माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें