फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Clerk Vacancy: हिमाचल में निकलीं क्लर्क की नौकरियां, स्नातक की डिग्री वाले 14 अगस्त से करें आवेदन

Fri, 07 Aug 2026 04:04 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPRCA Clerk Vacancy: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत जॉब ट्रेनी आधार पर क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्नातक डिग्री रखने वाले योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने क्लर्क भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कार्मिक विभाग (सचिवालय प्रशासन सेवा-I) में जॉब ट्रेनी आधार पर कुल 40 क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से 11 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक बंद कर दिया जाएगा।
 
वर्ग रिक्तियां
सामान्य (अनारक्षित) 17
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 4
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-UR) 7
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-BPL) 1
अनुसूचित जाति (SC-UR) 9
अनुसूचित जाति (SC-BPL) 1
अनुसूचित जनजाति (ST-UR) -
कुल 40

विज्ञापन

HPRCA Clerk Recruitment 2026: क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड जरूरी है।
  • उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाज, संस्कृति और बोलियों की जानकारी होना वांछनीय है।
  • हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों में काम करने के लिए उम्मीदवार उपयुक्त होना चाहिए।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश के SC, ST, OBC, PwD उम्मीदवारों, राज्य सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

HPRCA Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवार 800 रुपये (परीक्षा शुल्क 100 रुपये + प्रोसेसिंग शुल्क 700 रुपये)
आवेदन फॉर्म सुधार शुल्क (4 दिन की सुधार अवधि के दौरान) 100 रुपये


आवेदन शुल्क एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं किया जाएगा और इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन प्रक्रिया के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

HPRCA Clerk Recruitment 2026: कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को कार्मिक विभाग की जॉब ट्रेनी योजना-2025 के तहत क्लर्क पद पर नियुक्त किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने 12,500 रुपये दी जाएगी।

विज्ञापन

जानें आवेदन तरीका?

  • HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर क्लर्क भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचने के बाद सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें