DU Assistant Professor Recruitment 2026: कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके लिए 100 अंकों का मूल्यांकन पैमाना तय किया गया है। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल, एमटेक, एलएलएम, एमएड, पीएचडी, नेट, जेआरएफ, रिसर्च पब्लिकेशन, शिक्षण अनुभव, पोस्ट-डॉक्टोरल अनुभव और पुरस्कार जैसी उपलब्धियों को शामिल किया जाएगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। पहले चरण में प्रेजेंटेशन ली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, विषय की समझ और पढ़ाने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी प्रेजेंटेशन में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इंटरव्यू का अवसर नहीं मिलेगा। अंतिम चयन चयन समिति द्वारा प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
देखें सैलरी और आवेदन शुल्क
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत एकेडमिक पे लेवल-10 में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए शुरुआती मूल वेतन 57,700 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
यदि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक ईमेल आईडी facultyrectt@srcc.du.ac.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।