आवेदन प्रक्रिया और शुल्क
उम्मीदवारों को 26 मार्च से 30 अप्रैल, 2025 के बीच HPCL की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत वेबसाइट पर पंजीकरण, व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरना, तथा आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करना शामिल है।
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,180 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
आयु सीमा और छूट प्रावधान
30 अप्रैल, 2025 तक आवेदकों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ग्रुप डिस्कशन (GD), स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू (PI) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता और शारीरिक फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।