फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Recruitment: 734 कांस्टेबल पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, इनमें 243 वैकेंसी महिलाओ के लिए

Thu, 06 Aug 2026 07:00 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज, 6 अगस्त 2026, अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें।
 
विज्ञापन
HPPSC Police Constable 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP Police Constable Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से पुलिस विभाग में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज, 6 अगस्त 2026, अंतिम तिथि है।

विज्ञापन


इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

734 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।
 
पद रिक्तियां
पुरुष कांस्टेबल 491
महिला कांस्टेबल 243
कुल 734
 

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी 9 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 10 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन (ORA पोर्टल)

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है।
  • 10वीं पास होना अनिवार्य।
  • 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना जरूरी।
  • निर्धारित कटऑफ तिथि तक सभी शैक्षणिक योग्यताएं पूरी होनी चाहिए।
  • हिमाचल प्रदेश के आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों के पास बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है।
 
श्रेणी आयु सीमा
सामान्य/ईडब्ल्यूएस 18 से 25 वर्ष
एससी/एसटी/ओबीसी 18 से 28 वर्ष
होम गार्ड 18 से 29 वर्ष
 
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट भी मिलेगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में क्या होगा?

लिखित परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होगी।

पुरुष उम्मीदवार
  • 1500 मीटर दौड़ : 5 मिनट 30 सेकंड
  • 100 मीटर दौड़ : 14 सेकंड
  • ऊंची कूद : 1.35 मीटर
  • लंबी कूद : 4 मीटर

महिला उम्मीदवार
  • 800 मीटर दौड़ : 3 मिनट 45 सेकंड
  • 100 मीटर दौड़ : 17 सेकंड
  • ऊंची कूद : 1.10 मीटर
  • लंबी कूद : 3 मीटर

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी। इसमें 90 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंब भी लागू होगी।

कितना मिलेगा वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश सरकार के पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत वेतन दिया जाएगा।
  • वेतनमान : 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह
  • महंगाई भत्ता (DA)
  • मकान किराया भत्ता (HRA)
  • चिकित्सा भत्ता
  • अन्य सरकारी सुविधाएं

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • 12वीं का प्रमाण पत्र
  • एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र
  • EWS या BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • होम गार्ड सेवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। सभी श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

आवेदन एचपीपीएससी के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
  • एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें