चयन प्रक्रिया
हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और भाषा कौशल पर आधारित लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) शामिल होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान लगभग 12,500 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। पटवारी तहसील और जिला स्तर पर भूमि अभिलेख प्रबंधन, राजस्व संग्रह और क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
आवेदन के आसान स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- अब New Registration पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- यूजर आईडी से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।