सीजीएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
आयोग ने टियर-1 की परीक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र के एडमिट कार्ड जारी भी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। हालांकि, अभी तक कुछ उम्मीदवार जब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं, तो उन्हें सिर्फ रोल नंबर, परीक्षा की तिथि, शहर और समय की जानकारी प्राप्त हो रही है।
SSC CGL Admit Card Download: तीन दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
इस जानकारी के साथ ही आयोग ने सूचित भी किया है कि उम्मीदवार किस तारीख से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। आयोग ने कहा है कि उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। उदाहरण के लिए अगर आपकी परीक्षा 23 सितंबर को होनी है, तो आप 19 सितंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

अगर Contents not Verified लिखा आ रहा है तो...
कुछ उम्मीदवारों के आवेदन की स्थिति में अभी भी 'Contents not Verified' लिखा आ रहा है। उम्मीदवार इसको लेकर परेशान हो रहे हैं। SSC CGL आवेदन के लिए "लागू प्राप्त (Contents not Verified)" स्थिति आम तौर पर यह दर्शाती है कि आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है, लेकिन आपके द्वारा प्रदान किए गए विवरणों के लिए सत्यापन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है।
इसके पीछे लंबित सत्यापन, दस्तावेजों की समीक्षा, तकनीकी विलंब या अपूर्ण जानकारी जैसे कुछ कारण हो सकते हैं। यदि स्थिति लंबे समय तक अपरिवर्तित रहती है, तो अपने आवेदन की स्थिति पर स्पष्टीकरण के लिए एसएससी ग्राहक सहायता से संपर्क करें।