कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा 24 मई 2022 से शुरू होने वाली है। 24 मई से शुरू होने वाली यह परीक्षा 10 जून तक चलेगी और कई शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी जारी कर दी है। इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इसमें चयनित होने के लिए 3 चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1 की परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और आखिरी चरण में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
मूल एडमिट कार्ड कब तक किया जाएगा जारी :
SSC ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी साझा कर दी है। वहीं, अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से चार दिनों पहले ही उपलब्ध कराया जायेगा। अभ्यर्थी अभी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटकरके अपने परीक्षा की तारीख देख सकते हैं और फिर उसी तारीख से चार दिन पहले उनका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी मूल एडमिट कार्ड से ही मिलेगी और उन्हें परीक्षा केंद्र के भीतर जाने के लिए भी मूल एडमिट कार्ड लेकर ही जाना होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कितनी है प्रतिस्पर्धा :
पिछले कुछ सालों में CHSL भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम हुई है। हालांकि इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ते जा रही है और इस वजह से इसमें प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CHSL भर्ती 2019 के पहले टियरकी परीक्षा में तकरीबन 10.19 लाख अभ्यर्थियों ने और CHSL भर्ती 2020 के पहले टियर की परीक्षा में तकरीबन 13.17 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, पदों की संख्या की बात करें तो CHSL भर्ती 2019 के जरिए कुल 4,893 पदों पर और CHSL भर्ती2020 के जरिये 4726 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके अलावा CHSL भर्ती 2018 के जरिए कुल 5,649 रिक्त पदों पर भर्ती की गई थी।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।