उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की दुविधा को दूर करते हुए इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक PET 2022 अब 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित होगी। PET 2022 के लिए UPSSSC ने अभ्यर्थियों से 28 जून 2022 से 31 जुलाई के बीच आवेदन मांगे थे। UPSSSC की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर है। इसलिए PET 2022 में बंपर संख्या में अभ्यर्थियों केहिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में पिछले साल आयोजित की गई PET में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 20 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहेहैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास
UPSSSC PET FREE Preparation: Join Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी कर इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
महत्वपूर्ण भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए PET में करना होगा कितना स्कोर :
PET 2021 के मार्क्स के आधार पर अभ्यर्थियों को लेखपाल समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका मिला है। 2022 की शुरुआत में लेखपाल के 8085 पदों पर निकली भर्ती मेंहिस्सा लेने के लिए 13,90,305 आवेदन आए थे। इनमें से UPSSSC ने PET के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया था। आयोग ने PET 2021 में 62.96 मार्क्स लाने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों तथा 61.80 मार्क्स लाने वाले एससी और 44.71 मार्क्स लाने वाले एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिएशॉर्टलिस्ट किया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 में 75 से 80 मार्क्स स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा आगे निकाली जाने वाली ग्रुप C की लगभग सभी भर्तियों में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।
एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी :
15 और 16 अक्टूबर को होने वाली PET के लिए एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे, आयोग ने इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षामें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अक्टूबर के शुरुआत में जारी किये जा सकते हैं। गौरतलब है कि PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक काहोगा। अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार करसकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में
सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।