फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Agniveer 2022: नौसेना में भर्ती के लिए जल्द ही शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, कितने पदों पर होगी भर्ती और क्या हो सकती है चयन प्रक्रिया, जानें यहाँ

Fri, 08 Jul 2022 11:43 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय नौसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत युवाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 15 जुलाई से 30 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Navy Recruitment 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना में में शामिल होने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। नौसेना में अग्निवीर स्कीम के तहत जवानों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इस भर्ती के संबंध में दी गई जानकारी के मुताबिक नौसेना इसके लिए नौ जुलाई 2022 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगी जिसके बाद आवेदन करने के लिए सभी छात्रों को 15 जुलाई 2022 से 30 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस बार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भी छूट दी गई है और इसमें हिस्सा लेने के लिए 17.5 साल से 23 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

क्या हो सकती है रिक्तियों की संख्या :

नौसेना ने इस भर्ती के लिए रिक्तियों की संख्या अभी तक जारी नहीं की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नौसेना इस भर्ती के जरिए तकरीबन 3000 पदों पर भर्ती कर सकती है। गौरतलब है कीअग्निवीर स्कीम के पहले चक्र में कुल 46000 पदों पर भर्ती की जानी है। जिनमें से 3500 पद वायुसेना में, 3000 पद नेवी में और शेष पद आर्मी में हैं।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन एक लिखित परीक्षा और PFT के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से मैथ्स, साइंस, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस भर्तीमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों का PFT में भी क्वालीफाई होना आवश्यक है। PFT में अभ्यर्थियों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ के साथ 20 उठक बैठक और 10 पुशअप्स लगाने होंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें