भारतीय सैन्यबलों में भर्ती निकलने के इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन आर्मी में अग्निवीर स्कीम के तहत युवाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू की जा सकती है और इस भर्ती के पहले चक्र में तकरीबन 25 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। आर्मी ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशनभी जारी कर दिया है जिसे अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं। वहीं अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलताडॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
अगस्त से शुरू हो जाएगा रैली बहाली का दौर :
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना में पहले चरण में 25 हजार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में देशभर में 80 रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक इन रैलियों में सफल होने वाले अभ्यर्थी 16 अक्तूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में बैठेंगे। इस भर्ती में चुने गए अग्निवीर दिसंबर में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। वहीं अग्निवीर के शेष 15 हजार पदों के लिए लिखितपरीक्षा 13 नवंबर को आयोजित होगी और ये अभ्यर्थी फरवरी में ट्रेनिंग के लिए पहुँचेंगे।
रैली बहाली के समय किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत :
आर्मी में जवानों की भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली रैली बहाली में हिस्सा लेते समय अभ्यर्थियों को कुछ दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं या 12वींपास सर्टिफिकेट, 20 पासपोर्ट साइज की फोटो (जिसमें हेयर कट व सेविंग ठीक से हो), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी चरित्र प्रमाणपत्र, अनमैरिड सर्टिफिकेट (21 साल से कम उम्र के अभ्यर्थियों के लिए), सिंगल बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार कार्ड, NCC सर्टिफिकेट/खेल प्रमाण पत्र (यदि हो), पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और सरपंच यानगर सेवक द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।