फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Exam 2022: इस बार कितने पदों पर हो रही है भर्ती और अगली भर्ती में क्या रह सकती है रिक्तियों की संख्या

Fri, 19 Aug 2022 03:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CHSL भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन 24 मई 2022 से 10 जून के बीच किया गया था। इस भर्ती के जरिए कुल 6,072 पदों को भरा जाना है।
 
विज्ञापन
ssc recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए पहले चरण की परीक्षा 24 मई 2022 से 10 जून के बीच आयोजित की थी। SSC ने अब इस परीक्षा का रिजल्टऔर इस भर्ती के जरिये भरे जाने वाले पदों की संख्या जारी कर दी है। आयोग द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 6072 पदों को भरा जाना है। साथ ही आयोग ने इस बात की भीजानकारी दे दी है कि इसके लिए दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती के CBT में कुल 54,104 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है और अब यही अभ्यर्थी 18 सितंबर को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं अगर आप इस भर्ती में या SSC कीअन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

अगली भर्ती में क्या रह सकती है रिक्तियों की संख्या :

SSC ने CHSL की अगली भर्ती यानी CHSL भर्ती 2022 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीख अभ्यर्थियों को बता दी है। SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक CHSL की अगली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पांच नवंबर को आ सकता है और इसके लिए अभ्यर्थी चार दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इसकी टियर-1 की परीक्षा फरवरी और मार्च 2023 में ली जा सकती है। यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इस भर्ती के जरिए बंपर बहाली होगी। दरअसल आयोग ने हाल ही में यह जानकारी दी थी कि वह 70 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करेगी। साथ ही CHSL की पिछली कुछ भर्तियों में रिक्तियों की संख्याकाफी कम रही है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि CHSL भर्ती 2022 के जरिये आयोग सात से आठ हजार पदों पर भर्ती कर सकती है।

सफल होने के बाद किन पदों पर मिलेगा काम करने का मौका :

CHSL भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट (JSA), पोस्टल अस्सिटेंट (PA), सॉर्टिंग अस्सिटेंट (SA) तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पदों परकाम करने का मौका मिलता है। इन सभी पदों पर सैलरी पे लेवल के हिसाब से अलग अलग होती है। साथ ही इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डिस्क्रिप्टिव पेपर तथाटाइपिंग/स्किल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें