उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 9,534 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। लाखों युवाओं को इस भर्ती की लिखित परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। लिखित परीक्षा संपन्न हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी भी तक एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी को रिजल्ट से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। गौरतलब है कि एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 से लेकर 2 दिसंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षा की आंसर-की जारी कर आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं। लेकिन बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की डेट या कोई अन्य अपडेट अभी तक साझा नहीं किया गया है। ऐसे में एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE GK EBook PDF - Download Now की मदद ले सकते हैं।
रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या हो सकता है
यूपी पुलिस की एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी यानी इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। पीईटी में मुख्य रूप से अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।
कितने कटऑफ का लगाया जा रहा है अनुमान
उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस समेत कई अन्य पदों की भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइस कट-ऑफ क्लियर करना होगा। एक्सपर्ट्स द्वारा पूरे एग्जाम पेपर का एनालिसिस करने के बाद संभवित कट-ऑफ इस प्रकार बताया जा रहा है। इसमें सफल होने के लिए सामान्यवर्ग के अभ्यर्थियों को 330, अन्य पिछड़ा वर्ग को 300, आर्थिक पिछड़ा वर्ग 290, अनुसूचित जाति 255 व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को लगभग 240 नंबर लाने पड़ सकते हैं।
ऐसे करें सरकारी नौकरी की घर बैठकर पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।