कौन कर सकता है आवेदन?
- पंचायत सचिव (प्रशिक्षु): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना चाहिए। कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 30 या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग आनी चाहिए।
- चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता: समाजशास्त्र या सामाजिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
- मनोचिकित्सीय सामाजिक कार्यकर्ता: मनोविज्ञान या समाज कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।
- ऑपरेशन थिएटर सहायक: 12वीं (विज्ञान, PCB) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ में ओटी कोर्स या संबंधित बीएससी डिग्री और पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- रेडियोग्राफर: 12वीं विज्ञान से पास होना चाहिए और रेडियोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है।
- फार्मासिस्ट/फार्मेसी ऑफिसर: 12वीं विज्ञान से पास और फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- वाक् चिकित्सक: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री होनी चाहिए।
- प्रयोगशाला तकनीशियन (MLT): 12वीं विज्ञान से पास और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- ऑडियोमेट्रिक तकनीशियन: स्पीच और हियरिंग में बीएससी डिग्री जरूरी है।
- लिथोग्राफर: 12वीं पास, ललित कला में 3 साल का डिप्लोमा और डिजाइन क्षेत्र में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क 100 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क 700 रुपये निर्धारित है। यदि उम्मीदवार ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो उन्हें 100 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा।