सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बारहवीं पास उम्मीदवार इन दिनों पटना हाईकोर्ट द्वारा आयोजित की जा रही भर्तियों में अपना आवेदन कर भविष्य बना सकते हैं। ये भर्तियां ग्रुप सी के अन्तर्गत पूरी कराई जाएंगीं। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरु हो चुकी है जो 29 मार्च तक जारी रहेगी। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवार 31 मार्च तक शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए कैंडिडेट्स पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE GK Ebook PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
अनिवार्य शैक्षिक योग्यता
पटना उच्च न्यायालय की स्टेनोग्राफर भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 12वीं में उत्तीर्ण होने के अलावा इंग्लिश शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाईपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की दक्षता के साथ टाईपिंग करने का अनुभव होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया व सैलरी
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सिलेक्शन प्राॅसेस में अंतिम रुप से सफल अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25,000 रुपए प्रतिमाह से लेकर अधिकतम 80 हजार रुपए प्रति महीने तक की मासिक सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।