फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apprentice Recruitment 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां, यहां जानें आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 24 Apr 2022 02:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Apprentice Recruitment 2022:  शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की संबंधित इकाइयों में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
HCL GAT Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Apprentice Recruitment 2022: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल), जो की एक मिनीरत्न (श्रेणी I), भारत सरकार के उद्यम के रूप में शामिल है ने देशभर के युवाओं से ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी (GAT)के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती एचसीएल की विभिन्न इकाईयों के लिए जारी की गई है। इनमें खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स, खेतड़ीनगर (राजस्थान) [केसीसी], इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स, घाटशिला (झारखंड) [आईसीसी] और मलंजखंड कॉपर प्रोजेक्ट, मलंजखंड (मध्य प्रदेश) [एमसीपी] भी शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन 

विज्ञापन

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के कर सकते हैं। 

Apprentice Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह 13 मई, 2022 से पहले तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम जमा कर दें। ताकि आखिरी समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बच सकें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 45 रिक्त पदों पर योय्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या डिप्लोमा का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Apprentice Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 45
  • माइनिंग- 21
  • इलेक्ट्रिकल- 11
  • मैकेनिकल- 10
  • सिविल- 3
 

Apprentice Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की संबंधित इकाइयों में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

Apprentice Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें