GPSSB Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की ओर से महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3,137 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
GPSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
महिला स्वास्थ्यकर्मी के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के बेसिक ट्रेनिंग कोर्स (एनएमसी और कंप्यूटर ज्ञान) होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 41 वर्ष होनी चाहिए। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
GPSSB Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
- अब जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।