हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का पुराना पैटर्न
पुराने पैटर्न के अनुसार, हरियाणा सिविल सेवा (HCS) की प्रीलिम्स परीक्षा में दो पेपर होते थे - जनरल स्टडीज और सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट (CSAT), कुल 200 अंक के। मेंस परीक्षा में चार पेपर होते थे, जिसमें इंग्लिश और हिंदी 100-100 अंक के, और जनरल स्टडीज व ऑप्शनल सब्जेक्ट 200-200 अंक के होते थे। कुल मिलाकर मेंस परीक्षा 600 अंकों की होती थी।
अब परीक्षा पैटर्न बदल गया है। प्रीलिम्स अब 400 अंकों का होगा और मेंस में 6 पेपर होंगे। इसमें दो नए पेपर शामिल किए गए हैं।
समझें चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) शामिल हैं, जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, केवल वही आगे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।