शैक्षणिक योग्यता
हरियाणा सरकार की इस भर्ती के लिए 12वीं पास, डिप्लोमा होल्डर्स, ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें बीई, बीटेक, एमई, एमटेक, बीएससी, बीसीए, एमएससी, एमसीए, पीजीडीसीए, पीडीसीए, पीजीडीआईटी, एपीजीडीसीए किए उम्मीदवार आवेदन के योग्य हैं।
हरियाणा सरकार की इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पद के हिसाब से हर महीने 18,000 रुपये से लेकर 45,900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीवार ध्यान रखें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के माध्यम से होगा। टेस्ट का आयोजन आईडीडीसी अंबाला और एचएमएसडीसी गुरुग्राम में किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर रिलीज होंगे, जहां से कैंडिडेट्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ये पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं।