कैसे होगा चयन?
सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। इसमें कोई यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलेगा। कुछ पदों जैसे वीडियो एडिटर के लिए लिखित/प्रैक्टिकल परीक्षा भी ली जा सकती है। अंत में चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gucpc.in या सीधे recruitment.gucpc.in पर जाएं।
- विज्ञापन संख्या GUCPC/STAFF/RECRUITMENT/007/2026-27 पर क्लिक करें।
- अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- अब अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अगर आवेदन शुल्क देना हो तो उसका भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।