कितना मिलेगा वेतन?
डायरेक्टर (लीगल) पद के लिए वेतन लेवल 16 के तहत मिलता है, जिसमें मूल वेतन 2,05,400 रुपये से 2,24,400 रुपये तक होता है। सालाना पैकेज लगभग 54 लाख तक पहुंच सकता है।
वहीं, सभी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पदों के लिए वेतन लेवल 10 निर्धारित है, जिसमें मूल वेतन 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक होता है। इसका सालाना पैकेज करीब 15.5 लाख तक हो सकता है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता, एनपीएस, एलटीसी और ग्रेच्युटी जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है। ध्यान रखें कि शुल्क का सफल भुगतान होने के बाद ही आपका आवेदन पूरा माना जाएगा।