गुजरात पुलिस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए आयोजित की गई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट psirbgujarat2021.in पर जाकर देख सकते हैं। इन नतीजों में उम्मीदवार का नाम, संख्या, रोल नंबर, लिंग, श्रेणी, नेट टाइम और पीईटी अंक शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 3 दिसंबर, 2021 से 24 दिसंबर, 2021 को 15 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गुजरात पुलिस ने कुल 96,243 प्रतिभागियों के परिणाम जारी किए हैं।
गुजरात पुलिस में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 372 पदों पर भर्तियों के लिए 16 मार्च, 2021 से 31 मार्च, 2021 के दौरान आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद दोबारा 5 अक्टूबर, 2021 से 3 नवंबर, 2021 के दौरान फिर से आवेदन के प्रक्रिया शुरू सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई थी। इन पदों पर भर्ती के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से स्नातक की डिग्री व कंप्यूटर की जानकारी होना अनिवार्य है।