फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court Recruitment 2023: हाईकोर्ट में निकलीं नौकरियां, 1700 से ज्यादा पदों पर ऐसे करें अप्लाई

Tue, 02 May 2023 08:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Gujarat High Court Recruitment 2023: गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Gujrat high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat High Court Recruitment 2023: गुजरात उच्च न्यायालय में बंपर पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 28 अप्रैल से जारी हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई, 2023 को रात 11 बज कर 59 मिनट तक रहेगी।

विज्ञापन

गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।  

शैक्षणिक योग्यता

गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 5000 की डिप्रेशन अंग्रेजी अथवा गुजराती भाषा में होनी चाहिए और कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी की जानकारी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा ,मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 25 जून को जबकि मेन परीक्षा अगस्त के महीने में होगी। गुजरात उच्च न्यायालय में सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स 19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले गुजरात उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in पर जाएं

  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें। 

  • अपने पंजीकरण विवरण के साथ लॉगइन करें।

  • गुजरात उच्च न्यायालय भर्ती 2023 आवेदन पत्र को पूरा करें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • गुजरात उच्च न्यायालय सहायक आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें