गुजरात हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एक हजार रुपये और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 5000 की डिप्रेशन अंग्रेजी अथवा गुजराती भाषा में होनी चाहिए और कंप्यूटर नॉलेज जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी, गुजराती और हिंदी की जानकारी होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
गुजरात उच्च न्यायालय सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा ,मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 25 जून को जबकि मेन परीक्षा अगस्त के महीने में होगी। गुजरात उच्च न्यायालय में सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स 19,900 से 63,200 रुपये तक सैलरी मिलेगी।