फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat High Court Vacancy: गुजरात उच्च न्यायालय में सिविल जज बनने का मौका, कानून की डिग्री वाले करें आवेदन

Tue, 04 Feb 2025 09:03 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Gujarat HC Civil Judges Recruitment: गुजरात उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है। आवेदक के पास कानून की डिग्री होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Gujarat HC Civil Judge 2025 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (gujarathighcourt.nic.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat High Court Civil Judges Recruitment 2025: गुजरात उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार गुजरात उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट gujarathighcourt.nic.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 212 पदों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

Gujarat High Court Eligibility: पात्रता मापदंड

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए और - स्थानीय भाषा (गुजराती) में प्रवीणता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग या बेंचमार्क विकलांगता (PwBD) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में, 38 वर्ष की आयु पूरी नहीं की होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 1 फरवरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च
  • प्रारंभिक परीक्षा: 23 मार्च
  • मुख्य लिखित परीक्षा: 15 जून
  • विवा-वोका टेस्ट: अगस्त/सितंबर 2025

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये की परीक्षा फीस और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और बैंक शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार गुजरात उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

Gujarat HC Civil Judge 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in. पर जाएं।
  • वर्तमान नौकरियों के अंतर्गत “सिविल जज के कैडर में सीधी भर्ती (2024-25)” पर क्लिक करें।
  • पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें