कौन कर सकता है आवेदन?
- मैकेनिकल पद के लिए संबंधित शाखा में 4 साल की बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) डिग्री जरूरी है। इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री होनी चाहिए।
- इलेक्ट्रॉनिक्स पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री और फाइनेंस पद के लिए स्नातक के साथ CA/कॉस्ट अकाउंटेंट या फाइनेंस में 2 साल की पीजी डिग्री/डिप्लोमा जरूरी है।
डिग्री और अप्रेंटिसशिप भी मान्य
आठ सेमेस्टर के कोर्स में तीसरे सेमेस्टर या चार साल के कोर्स में दूसरे वर्ष से किया गया लेटरल एंट्री मान्य होगा। 10+2 के बाद इंजीनियरिंग में 5 साल का इंटीग्रेटेड पीजी डिग्री कोर्स भी मान्य है। उम्मीदवार के पास 31 जुलाई 2026 तक कम से कम 1 साल का संबंधित अनुभव या 1 साल की ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप होनी चाहिए।
वर्ग के अनुसार अलग है आयु सीमा
31 जुलाई 2026 तक यूआर/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल, ओबीसी (एनसीएल) की 31 साल और एससी/एसटी उम्मीदवारों की 33 साल होनी चाहिए।
कैसें होगी चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा: परीक्षा में 25% प्रश्न सामान्य योग्यता और 75% प्रश्न संबंधित विषय से होंगे। परीक्षा कंप्यूटर या पेन-पेपर माध्यम से हो सकती है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% और एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के लिए 35% अंक जरूरी हैं।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अधिक आवेदन होने पर उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में बुलाया जा सकता है। उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
- समूह चर्चा/साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन पास करने वाले उम्मीदवार ही इस चरण में शामिल होंगे। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 40% और एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी वर्ग के लिए 35% अंक जरूरी होंगे।
देखें आवेदन शुल्क
जीएसएल ट्रेनी प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, जीएसएल स्नातक प्रशिक्षु और जीएसएल उन्नत प्रशिक्षु (वर्तमान या पूर्व) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
- जीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- करियर/भर्ती सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- लागू होने पर 500 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।