रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न सरकारी कंपनी आरआईटीईएस लिमिटेड ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आरआईटीईएस भर्ती 2026 में डीजीएम पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 41 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, सहायक प्रबंधक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है।
आरआईटीईएस इंजीनियरिंग प्रोफेशनल भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 600 और लागू कर का शुल्क देना होगा। वहीं, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 और लागू कर है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
| पद | वेतनमान |
|---|---|
| डीजीएम (संरचनात्मक अभियंता/भवन) | ₹70,000 – ₹2,00,000 |
| सहायक प्रबंधक | ₹40,000 – ₹1,40,000 |