गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (जीएसईटी) का प्रवेश पत्र 2021 अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। जीएसईटी परीक्षा, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा द्वारा आयोजित की जाएगी। इसकी परीक्षा की तिथि 23 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जीएसईटी प्रवेश पत्र 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि परीक्षा की तिथि से सात दिन या उससे पहले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जिन्होंने 100 फीसदी तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भी भुगतान कर लिया है। वह अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले जीएसईटी 2021 परीक्षा को 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाना था। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से परीक्षा तिथि को एक महीने के लिए स्थगित करते हुए नई परीक्षा तिथि की घोषणा की गई। 23 जनवरी, 2022 को जीएसईटी 2021 परीक्षा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें। उम्मीदवार जीएसईटी की पिछली परीक्षा पत्र व सैंपल पेपर से भी अपना अभ्यास कर सकते हैं।
GSET Admit Card 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें
- जीएसईटी प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 16 जनवरी, 2022 को संभावित (आधिकारिक पुष्टि नहीं है)
- जीएसईटी 2021 परीक्षा की तिथि - 23 जनवरी, 2022
GSET Admit Card 2021 को ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं।
- अब जीएसईटी प्रवेश पत्र 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारी को दर्ज करें।
- अपनी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।