फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GRSE Recruitment 2023: जीआरएसई में 250 अपरेंटिस पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 02 Oct 2023 02:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

GRSE Recruitment 2023: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। 
विज्ञापन
GRSE Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GRSE Apprentice Recruitment 2023: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में 250 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट grse.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

GRSE Recruitment रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान 250 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 246 रिक्तियां अपरेंटिस के पद के लिए और 04 रिक्तियां एचआर ट्रेनी के पद के लिए हैं। 

  • ट्रेड अपरेंटिस (पूर्व आईटीआई) 134 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) 40 पद
  • ग्रेजुएट अपरेंटिस 25 पद
  • तकनीकी प्रशिक्षु 47 पद
  • एचआर ट्रेनी 04 पद
विज्ञापन

GRSE Recruitment आयुसीमा

ट्रेड अपरेंटिस (एक्स आईटीआई) पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। ट्रेड अपरेंटिस (फ्रेशर) पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 20 वर्ष और ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। एचआर ट्रेनी पद के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें