इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये के साथ डाक या सेवा शुल्क अतिरिक्त रूप से जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक (केवल गुजरात मूल) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट प्रदान की गई है।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को पहले 200 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी, जिसकी अवधि 180 मिनट होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को बाद में साक्षात्कार (Interview) के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in या gpsc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
- OJAS पोर्टल पर जाकर “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें।
- भर्ती सूची में से “Assistant Professor, Class-I (Health & Family Welfare Department)” पद चुनें।
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आवश्यक विवरण भरकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking) से भुगतान करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।