SSC Delhi Police Constable Jobs: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 21 अक्तूबर को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के 7,565 पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 7,565 पदों पर कांस्टेबल (Exe.) पुरुष व महिला तथा पूर्व सैनिक श्रेणियों में भर्तियां होंगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 को रात 11 बजे तक है, जबकि फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2025 तक रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन में आवश्यक सुधार करने के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 29 से 31 अक्तूबर 2025 के बीच उपलब्ध होगी। परीक्षा दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।