SEBI Recruitment 2020 – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसके तहत ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों को भरा जाना है। अगर आप इस नौकरी को पाने के लिए इच्छुक हैं, तो वे बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) कुल 147 पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 मार्च, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2020