भारत सरकार, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड ने जीएम, डीजीएम, एजीएम, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिसर व अन्य पदों पर नियुक्ति करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 35 है। शैक्षिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अनुभव 1 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक (पदानुसार अलग-अलग) मांगा गया है। इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु 52 वर्ष होनी चाहिए।
कुल 35 पदों में सामान्य वर्ग के 28 पद, पिछड़ा वर्ग के 4 पद, एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के क्रमश: 2 एवं 1 पद शामिल हैं। इन विभिन्न पदों पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 11,500 रुपये से 73,000 रुपये तक प्रतिमाह पदों के अनुसार अलग-अलग दिए जाने का प्रावधान है।