महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल ने सब इंस्पेक्टर एवं हेड कांस्टेबल के कुल 230 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल विज्ञापित पदों में एसआई (वर्कशाप, मास्टर, इंजन ड्राइवर) के क्रमश: 2, 8 एवं 13 पद हैं। इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल श्रेणी में (मास्टर, वर्कशाप एवं इंजन ड्राइवर) के लिए क्रमश: 69, 4, एवं 68 पद हैं।
शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष हो जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। कुल पदों की संख्या का 10 प्रतिशत पूर्वकर्मियों के लिए आरक्षित किया गया है। वेतनमान के तौर पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तथा 4,200 रुपये का ग्रेड और हेडकांस्टेबल के पदों पर 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये एवं 2,400 रुपये का ग्रेड पे प्रतिमाह दिये जाने का प्रावधान है।