फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सरकारी नौकरी, 34 हजार रुपए तक सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य योजना आयोग में प्रवर डिवीजन सहायक के 31 पद और अवर डिवीजन सहायक के 23 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 54 है।
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष कोई मान्यताप्राप्त डिग्री होना आवश्यक है। इन निर्धारित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान के तौर पर प्रवर वर्ग सहायक के पदों पर उम्मीदवारों को 9,300 से लेकर 34,800 रुपये व ग्रेड पे 4,200 रुपये एवं अवर डिवीजन सहायक के पदों पर चुने गये उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये व ग्रेड पे 2,800 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य आवेदनकर्ताओं से अलग-अलग वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क मांगा गया है। आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 160 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसके प्रिंटआउट को प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पद से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए आवेदक/उम्मीदवार www.upssc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें