मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के 53 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त संस्थान से लॉ (विधि) में स्नातक डिग्री (इंटीग्रेटेड कोर्स भी मान्य है) और कंप्यूटर का ज्ञान (निर्धारित सॉफ्टवेयर) होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के तौर पर पंजीकृत होना भी आवश्यक है। उपरोक्त रिक्तियों पर कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 12,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार http://www.mponline.gov.in/ पर जाएं और 'Citizen Services' पर क्लिक करें और इसके बाद 'Law Clerk-cum-Research Assistant Exam-2016' टैब पर 'Services' आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पर और 'Continue' पर क्लिक करें और मांगी सभी जानकारी भरें।