जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पर्सनल असिस्टेंट के खाली पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 14 है, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 09, अनुसूचित जाति के 03 और अनुसूचित जनजाति के 02 पद शामिल हैं।
विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अन्य योग्यता के अंर्तगत उम्मीदवारों को शार्टहैंड (100 शब्द प्रति मिनट) का ज्ञान होना आवश्यक है। अनुभव के तहत उम्मीदवारों ने न्यूनतम दो वर्ष स्टेनोग्राफर के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये व ग्रेड पे 4,200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।