भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद् ने 49 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सहायक निदेशक के 11 पद, तकनीकी अधिकारी 2 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक का 1 पद, प्रयोगशाला सहायक के 4 पद, अनुभाग अधिकारी के 2 पद, लेखा अधिकारी का 1 पद, कार्यालय सहायक के 3 पद, लेखाकार के 2 पद, लिपिक के 8 पद, आशुलिपिक के 4 पद, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक के 2 पद, केयर टेकर के 2 पद, भंडारपाल के 2 पद, प्रयोगशाला परिचर के 5 पद शामिल हैं।
इन पदों के पर आयु सीमा के तहत 18 से 35 वर्ष के युवा पदों के अनुसार अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 18 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।