इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के 38 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके तहत प्रोडक्शन, (पी ऐंड यू)-बॉयलर, (पी ऐंड यू)-ऑपरेशन/ (इलेक्ट्रिकल), फायर ऐंड सेफ्टी ट्रेड के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 11,900 से 32,000 रुपये पदों के अनुसार देने का प्रावधान है।