स्टेट हेल्थ सोसाइटी गोवा ने चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स के साथ कुल 54 विभाग में 128 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, काउंसलर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, मेडिकल ऑफिसर एमओ-एसटीसी, रेडियोलॉजिस्ट, अनेस्थेटिस्ट, गायनोकॉलाजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर (एचआर), कन्सलटेंट प्रोगाम ऑफिसर, कन्सलटेंट, मानीटरिंग एंड इवैलुशन असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन सुपरवाइजर व अन्य पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निश्चित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 6,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।