फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में नौकरी का मौका, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एलएमआरसीएल), लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में डिप्टी चीफ इंजीनियर (क्वालिटी एवं सेफ्टी) व असिस्टेंट मैनेजर के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

डिप्टी चीफ इंजीनियर (क्वालिटी) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री तथा डिप्टी चीफ इंजीनियर (सेफ्टी) के लिए इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या समकक्ष रखी गई है।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तथा अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए 29,100 से 54,500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

इन पदों पर केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार होगा। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों की उनकी योग्यता व कार्य अनुभव के आधार पर उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित दस्तावेजों के साथ 'कंपनी सेक्रेटरी, लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, प्रथम तल, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ-226001' पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार  http://lmrcl.com पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें