गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. ने फॉरमैन (S-5), जूनियर सुपरिंटेंडेंट (S-5), असिस्टेंट इंस्पेक्टर (S-5), एकांउट असिस्टेंट (S-3), असिस्टेंट (S-3) आदि पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी पदों पर रिक्तियों की कुल संख्या 46 है।
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव सभी पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किये गये हैं। शैक्षिक योग्यता के लिए पूर्णकालिक रेगुलर कोर्स ही मान्य होंगे। इन सभी पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 56 वर्ष है। अधिकतम आयु की गणना 22 सितंबर, 2015 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। सभी न्यूनतम आवश्यक अर्हतायें यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त होना अनिवार्य है। वेतनमान के तौर पर S-5 ग्रेड के लिए वेतनमान 14,500-36,000 रुपये एवं S-3 ग्रेड के लिए वेतनमान 12,500-33,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।