कर्मचारी चयन आयोग ने 2902 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन विज्ञापित रिक्त पदों में सब इंस्पेक्टर (सीएपीएफ) के 1706 पद, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (सीआईएसएफ) के 1101 पद और सब इंस्पेक्टर एक्जीक्यूटिव (दिल्ली पुलिस) के 95 पद शामिल हैं। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर एक्जीक्यूटिव के पदों के लिए केवल पुरुष वर्ग से आवेदन मंगाए हैं।
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आवेदक के पास मोटर साइकिल और कार का ड्राइविंग लाइसेंस होना भी आवश्यक है।