पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की कुल संख्या 245 है, जिनमें प्रबंधक, क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर स्टोरकीपर, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सब इंस्पेक्टर, तकनीकि सहायक आदि पद शामिल हैं।
इन सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है। निर्धारित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन पात्र होंगे।
आरक्षित वर्ग (एससी/एसटी/बीसी) को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये (पदानुसार) दिए जाने का प्रावधान है।