आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पात्रता मानदंड
आरयूएचएस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास एम.बी.बी.एस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, जस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड कैंडिडेट इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखि हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एंव राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 5000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सैलरी
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, एक वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) में उम्मीदवारों को 39,300 रुपये प्रतिमाह सैलरी में मेडिकल भत्ते के रूप में 17,400 रुपये प्रति माह जोड़कर कुल 56700 रुपये सैलरी दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ruhsraj.org) पर जाएं।
- इसके बाद 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
- अब सभी मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।