भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) में जूनियर असिस्टेंट प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 100 है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक या समकक्ष (न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा तथा अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति का होना अनिवार्य है।
इन पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 मार्च, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों के लिए 16,800 से 24,110 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।