दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कं. लि. ने विभिन्न विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 509 रिक्तियों में वित्त में 65 पद, इंजीनियरिंग में 25 पद, विधि में 40 पद, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 30 पद, सामान्य के 349 पद शामिल है। इन पदों में ओबीसी के लिए 138 पद, एससी के लिए 73 पद और एसटी के लिए 37 पद आरक्षित हैं।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी।
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 17,240-32,640 रुपये दिया जाएगा।