फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में सैकड़ों पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सहायकों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जारी की गई कुल 750 रिक्तियों में ओबीसी के लिए 301 पद, एससी के लिए 180 पद और एसटी के लिए 62 पद आरक्षित हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। ओबीसी के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष तथा एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। वेतनमान के तौर पर सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9,300-34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही आवेदकों को कंप्यूटर पर कार्य करने की दक्षता हासिल हो।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चालान या डेबिट कम एटीम से जमा कराना होगा। महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड गृह मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। एडमिट कार्ड 15 दिन से 1 महीना पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार गृह मंत्रालय (एमएचए) की  वेबसाइट http://www.mha.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें