फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AADHAR: सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने वाले घर बैठे कर सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, UIDAI जल्द देगा रियायत

Fri, 28 Nov 2025 08:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AADHAR Update: यूआईडीएआई जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने वाला है, जिससे सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार घर बैठे आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। यह प्रक्रिया आधार एप पर ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से पूरी होगी।
 
विज्ञापन
आधार कार्ड में जल्द घर बैठे अपडेट कर सकेंगे मोबाइल नंबर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UIDAI AADHAR Update: सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। अब वे घर बैठे ही आधार कार्ड में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जल्द ही इस सुविधा को लॉन्च करने जा रही है। इसके लिए न तो किसी दस्तावेज की आवश्यकता होगी और न ही आधार केंद्र (Enrollment Centre) पर जाने की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

अधिकांश सरकारी भर्ती (जैसे SSC, UPSC, RRB, पुलिस, राज्य भर्ती) और प्रवेश परीक्षाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण करते समय ओटीपी से वेरिफिकेशन जरूरी होता है। ऐसे में कई उम्मीदवारों को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद बहुत सारे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।

कुछ मिनटों में अपडेट हो जाएगा मोबाइल नंबर

यूआईडीएआई (UIDAI) के अनुसार, आधार एप के जरिए मोबाइल नंबर केवल ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से अपडेट किया जा सकेगा। यह प्रक्रिया सिर्फ कुछ मिनटों में पूरी हो जाएगी।

सरकारी नौकरी व परीक्षा फॉर्म भरने वालों के लिए क्यों महत्वपूर्ण?

अधिकांश सरकारी भर्ती (जैसे SSC, UPSC, RRB, पुलिस, राज्य भर्ती) और प्रवेश परीक्षाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण होता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड, फॉर्म करेक्शन, परिणाम की सूचना सहित कई अपडेट एसएमएस या ओटीपी आधारित होते हैं। अगर मोबाइल नंबर पुराना हो या खो गया हो, तो उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर पाते या वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट जरूर कर लें।

UIDAI की नई डिजिटल सर्विस कैसे काम करेगी?

UIDAI ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया बेहद आसान होगी। इस प्रक्रिया में किसी दस्तावेज या आधार केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी:
  • सबसे पहले (Google Play Store/Apple App Store से) आधार एप डाउनलोड करें।
  • अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन होगा (पुराने या नए नंबर पर)।
  • मोबाइल के कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • मोबाइल नंबर आधार में तुरंत अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

आधार से जुड़ा मोबाइल अपडेट रहना क्यों जरूरी?

आधार के जरिए बैंक खाता, सरकारी सब्सिडी, इनकम टैक्स आईटीआर, डिजीलॉकर, E-KYC, सरकारी परीक्षा आवेदन और कई डिजिटल सेवाएं एक्सेस होती हैं।

अगर नंबर बंद हो जाए या बदल जाए, तो ओटीपी वेरिफिकेशन नहीं हो पाता। अभी तक नंबर अपडेट के लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था, जहां लंबी कतारें और बायोमेट्रिक सत्यापन की दिक्कत होती थी। अब UIDAI इसे डिजिटल तरीके से आसान करने जा रहा है। UIDAI जल्द इस सुविधा को आधार एप के माध्यम से रोलआउट करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें